गुजरात में सरकारी स्‍कूलों का बुरा हाल, 926 विद्यालयों में सिर्फ 1 ही शिक्षक

Webdunia
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (00:40 IST)
Gujarat News : गुजरात में 926 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सिर्फ एक शिक्षक हैं। गुरुवार को राज्य की विधानसभा को यह जानकारी दी गई। सरकार ने सदन को आश्वासन दिया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा। 
 
राज्य सरकार द्वारा सदन में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, महिसागर जिले के 106 स्कूलों में सिर्फ एक-एक शिक्षक हैं, जबकि कच्छ में 105, तापी में 84, देवभूमि द्वारका में 46, नर्मदा में 45 और खेड़ा जिले में 41 स्कूलों में केवल एक शिक्षक हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार जिन जिलों में स्थिति बेहतर है, उनमें बोटाद शामिल है, जहां केवल दो स्कूल स्कूल ऐसे हैं जिनमें केवल एक शिक्षक हैं। इसके बाद मोरबी (तीन स्कूल), भावनगर और गिर सोमनाथ (पांच-पांच स्कूल), गांधीनगर (छह) और जामनगर (आठ) हैं।
 
राज्य के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा कि स्कूलों में एक शिक्षक इसलिए है क्योंकि सेवानिवृत्ति, मृत्यु, स्थानांतरण और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति जैसे विभिन्न कारणों के चलते पद खाली हुए हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख