Hanuman Chalisa

बजरंग दल नेता की हत्या, चार गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2017 (14:42 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बजरंगदल नेता की हुई हत्या के सिलसिले में नामजद पांच लोगों में से एक महिला  समेत चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश ने शनिवार को यहां बताया कि बजरंगदल के पूर्व जिला संयोजक विजय यादव की  शुक्रवार रात अरमापुर क्षेत्र में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। नाजुक हालत में यादव ने पांच लोगों पर हमले  का आरोप लगाया था। उनके बयान की वीडियोग्राफी भी की गई है। बयान के आधार पर विजय के भाई ने विनय झा  और विनोद झा समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
उन्होंने बताया कि पांच में से चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पांचवा फरार है। उसे भी हिरासत में  लेने की कोशिश की जा रही है। हिरासत में विजय झा की पत्नी को भी लिया गया है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला पैसे के लेनदेन का लगता है, लेकिन कुछ लोग महिला से संबंध  होने की बात भी कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले विनय झा को गोली मारने के आरोप में विजय यादव  जेल गया था। विनय झा ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विजय यादव के जेल से छूटने के बाद से ही  झा परिवार उसे खोज रहा था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख