Biodata Maker

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास पटाखों पर प्रतिबंध

Webdunia
रविवार, 5 नवंबर 2023 (16:38 IST)
Shri Krishna Janmabhoomi Temple : दीपावली से पहले ही मथुरा जिला प्रशासन ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर और शाही ईदगाह के आसपास के 'रेड जोन' तथा 'यलो जोन' में पटाखों की बिक्री, भंडारण और इनके फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दोनों धार्मिक स्थल 13.37 एकड़ में फैले ‘रेड जोन’ में हैं, जबकि इसके बाहर 20 एकड़ का क्षेत्र ‘यलो जोन’ है जिसके अंतर्गत गोविंदनगर और जगन्नाथपुरी जैसे इलाके शामिल हैं। शहर के बाकी हिस्से को ‘ग्रीन जोन’ के रूप में चिह्नित किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व पर सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है।

नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से बताया गया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह की सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को देखते हुए गत वर्ष की भांति इस साल भी दीपावली के अवसर पर ‘रेड जोन’ और ‘यलो जोन’ में पटाखों की दुकान खोलने की इजाजत नहीं होगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से दीपावली के बाद तक लागू रहेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 7 मंत्रियों समेत आज भारत आएंगे पुतिन, भारत रूस बिजनेस फोरम में होंगे शामिल

Weather Update : तूफान और शीतलहर की दोहरी मार, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें देशभर का मौसम

हुमायूं कबीर TMC से निलंबित, किया था बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का एलान

वायु प्रदूषण : संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, बैनर पर लिखा मौसम का मजा लीजिए

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन ठप, दूसरे दिन भी इंडिगो की कई उड़ानें रद्द

अगला लेख