भारत में पहले भी लगा है इन चैनलों पर प्रतिबंध...

Webdunia
शुक्रवार, 4 नवंबर 2016 (18:10 IST)
नई दिल्ली। हिन्दी समाचार चैनल एनडीटीवी पर 1 दिन का प्रतिबंध लगाने संबंधी फैसले को लेकर केंद्र सरकार की एडिटर्स गिल्ड के साथ ही विपक्ष के भी निशाने पर है। सरकार के इस फैसले की तुलना आपातकाल से की जा रही है। 
एक अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार, भारत में इससे पहले भी कई बार चैनलों पर प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। हालांकि यह पहली बार है जब आतंकी घटना को कवर करने पर किसी समाचार चैनल पर प्रतिबंध लगाया गया हो। 
समाचार चैनल एएक्सएन पर 17 जनवरी 2007 में आपत्तिजनक कार्यक्रम 'वर्ल्ड सेक्सीएस्ट एडवरटाइजमेंट दिखाने पर दो माह का प्रतिबंध लगाया गया था। इसके दो माह बाद ही एफटीवी पर भी 'मिडनाइट हॉट' नामक आपत्तिजनक कार्यक्रम दिखाने पर दो माह का प्रतिबंध लगा था। 
 
26 नवंबर 2004 को सिने वर्ल्ड नामक एक चैनल ने रात में पूरी एडल्ड फिल्म ही दिखा दी थी। इस घटना से नाराज सरकार ने 24 मार्च 2005 को चैनल का प्रसारण एक माह के लिए रोक दिया था। 
 
इसी तरह समाचार चैनल अलजजीरा पर भारत का गलत नक्शा दिखाने पर पांच दिन का प्रतिबंध लगाया गया था। 
 
2007 में जनमत नामक समाचार चैनल पर प्रोग्राम कोड का उल्लंघन कर एक शिक्षक का स्टिंग ऑपरेशन दिखाने पर एक माह का प्रतिबंध लगा था। 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख