दूसरे राज्यों में शरण ले रहे हैं बंगाल के भाजपा कार्यकर्ता : घोष

Webdunia
गुरुवार, 7 जून 2018 (15:23 IST)
मालदा। भाजपा की पश्चिम बंगाल ईकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर की जा रही लगातार हिंसा के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ता पड़ोसी राज्यों का रुख कर रहे हैं। 
 
घोष ने कहा, 'पंचायत चुनावों से पहले देखी गई हिंसा ग्रामीण बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी जारी है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आतंक और भय का माहौल पैदा कर दिया है।' 
 
उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में भाजपा कार्यकर्ता बंगाल से बाहर जा रहे हैं और आसपास के राज्यों में शरण ले रहे हैं। 
 
घोष ने कहा कि मंत्रियों और नेताओं ने खुले तौर पर विपक्ष मुक्त पश्चिम बंगाल का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, मेरी राय में लोकतंत्र में यह ठीक नहीं है। घोष पंचायत चुनावों में जीत हासिल करने वाले नेताओं को सम्मानित करने यहां आए थे। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख