Hanuman Chalisa

हिंसा के बाद बेंगलुरु के दोनों थाना क्षेत्रों के कर्फ्यू, कर्नाटक के गृहमंत्री की लोगों से अपील

Webdunia
बुधवार, 12 अगस्त 2020 (13:09 IST)
बेंगलुरु। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कर्नाटक में बेंगलुरु के देवराजीवनहल्ली (डीजे हल्ली) और काडुगोंडानाहल्ली (केजी हल्ली) थाना क्षेत्र में हिंसा भड़कने के बाद दोनों क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
 
सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट पर मंगलवार रात डीजे हल्ली और केजी हल्ली थाना क्षेत्रों में हिंसा भड़कने के बाद पुलिस द्वारा भीड़ पर गोली चलाने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए दो इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। पुलिस आयुक्त ने लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की है। सूत्रों ने बताया कि एहतियातन क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
इस बीच कर्नाटक के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई ने हिंसक घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि शांति और सद्भाव बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और हिंसा की गतिविधियों में शामिल नहीं होने की अपील की है।
 
स्थानीय कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के आवास में भी उत्तेजित भीड़ ने तोड़फोड़ की और आग लगा दी। मूर्ति ने अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन देते हुए लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की है।
 
क्या है मामला : आधिकारिक ने बताया कि मंगलवार रात एक समुदाय विशेष के लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में भड़काऊ पोस्ट डालने के लिए कांग्रेस विधायक पुलकेशी नागर के एक रिश्तेदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर केजी हल्ली थाने के पास एकत्रित हुए। वे लोग अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने विधायक के मकान पर पथराव किया तथा आसपास खड़े वाहनों को आग लगा दी।
 
पुलिस ने हिंसक विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके तुरंत बाद भीड़ ने थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को शांत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन वे भी भीड़ का निशाना बन गए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी। (वेबदुनिया/एजेंसी)

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख