बिहार में खेत ने उगले करोड़ों के नोट, देखते ही देखते मच गई लूट

Webdunia
सोमवार, 27 जून 2022 (20:40 IST)
पटना। बिहार में पालीगंज के एक पसौढ़ा गांव के बधार में एक खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम चल रहा था। उसी दौरान जमीन में दबे एक बोरे में भरे नोट बाहर आ गए। देखते ही देखते लूट मच गई और ग्रामीणों की सभी नोटों को लूट ले गई। हालांकि ये नोट 500 और 1000 रुपए के थे, जिन्हें नोटबंदी के दौरान बंद कर दिया गया था। 
 
जानकारी के मुताबिक सिगोड़ी थाने के पसौढ़ा गांव के बधार में एक खेत से 500 और 1000 रुपए के लाखों नोट मिले। नोटबंदी के दौरान इन नोटों को प्रतिबंधित किया जा चुका है। जैसे ही नोट मिलने की सूचना गांव में फैली तो लोग बधार में इकट्‍ठे हो गए और वहां नोट बटोरने की होड़ मच गई। सूचना मिलने पर वहां पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक लोग नोटों को बटोरकर वहां से भाग चुके थे।
 
बताया जा रहा है कि ये सभी नोट एक प्लास्टिक के बोरे में भरे हुए थे। 500 और 1000 रुपऐ के इन पुरानों नोटों की संख्या लाखों में बताई जा रही है। यह खेत गांव के ही अजय सिंह का है।
 
ट्रैक्टर चालक द्वारा नोट मिलने की जानकारी ग्रामीणों को देने के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्‍ठे हो गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक यह राशि करोड़ों में हो सकती है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि पुराने किसके थे और कहां से आए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Ballistic Missiles : भारत का रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ा कदम, पृथ्वी-2 और अग्नि-1 मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

एयर होस्टेस की पढ़ाई करने वाली युवती को फंसाया, धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन, मानसिक-शारीरिक शोषण की पूरी कहानी

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

अगला लेख