UP में इटावा सफारी के भालू की मौत, इस गंभीर बीमारी से था पीड़ित...

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (12:21 IST)
Uttar Pradesh News : इटावा सफारी पार्क (शेर सफारी) के एक उम्रदराज भालू भोलू का उपचार के दौरान निधन हो गया। तेरह वर्षीय भालू टीबी (तपेदिक) और लिवर की समस्या से पीड़ित था। नर भालू भोलू को जब 2017 में रांची से यहां लाया गया तो वह बीमार लग रहा था। मई 2017 में उसका परीक्षण किया गया। जांच में भालू टीबी से ग्रसित पाया गया।
 
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सफारी पार्क की निदेशक दीक्षा भंडारी ने बताया कि इटावा शेर सफारी में नर भालू भोलू को जब 2017 में रांची से यहां लाया गया तो वह बीमार लग रहा था।
 
मई 2017 में उसका परीक्षण किया गया। जांच में भालू टीबी से ग्रसित पाया गया, साथ ही उसके लिवर में भी परेशानी थी। वह गंभीर हैपेटाइटिस, टीबी तथा लिवर की बीमारी से ग्रसित था और सफारी के डॉक्टर निरंतर उसका इलाज कर रहे थे।
 
भंडारी ने बताया कि 27 सितंबर 2023 को भोलू भालू के पीछे के पैरों में पूरी तरह पैरालाइसिस (लकवा) के लक्षण पाए गए। भालू का तुरंत इलाज शुरू किया गया लेकिन इलाज के बाद भी वह चलने-फिरने में पूरी तरह से असमर्थ हो गया। उसे तत्काल हरसंभव चिकित्सा उपलब्ध कराई गई।
 
उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को सुबह भालू के आगे के हिस्से और पैरों में भी पैरालिसिस के लक्षण दिखे और 28 सितंबर, गुरुवार की दोपहर उसका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। (File photo)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

गैंगस्टर अबू सलेम को तलोजा जेल से भेजा जा रहा है नासिक जेल

बिहार में पुल ढहने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 15 दिन में 10 पुल गिरे

आडवाणी की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में

दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच नहीं होगा गठबंधन, किसने कहा ऐसा?

ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार

अगला लेख
More