महाराष्ट्र में मधुमक्खियों का हमला, 2 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल

Webdunia
रविवार, 9 अप्रैल 2023 (19:25 IST)
चंद्रपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मधुमक्खियों के झुंड के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए।घटना शनिवार रात नागभीड़ तहसील के सतबहिनी में हुई। 6 लोगों का एक समूह सतबहिनी मंदिर में दर्शन के लिए गया था, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात नागभीड़ तहसील के सतबहिनी में हुई। ब्रह्मपुरी मंडल के एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने बताया कि घटना में छह महीने के बच्चे सहित चार घायलों का इलाज नागपुर में हो रहा है।

अधिकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब शाम के वक्त छह लोगों का एक समूह सतबहिनी मंदिर में दर्शन के लिए गया था, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

ब्रह्मपुरी मंडल के सहायक वन अधिकारी के आर धोंडाने ने बताया कि घटना के बाद दो लोग लापता हो गए। पुलिस की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति मृत पाया गया, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले के मद्देनजर शाम ढलने के बाद मंदिर में पर्यटकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और इलाके में एक चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Law पर आया पाकिस्तान का बयान तो भारत ने लगाई लताड़- पहले अपने गिरेबां में झांके

Ed ने की Sahara Group के खिलाफ कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एंबी वैली को किया कुर्क

26/11 हमले के बाद बदल गया भारत-पाकिस्तान का रिश्ता, आखिर ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री जयशंकर

स्टालिन ने केंद्र पर हमला किया तेज, राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की

अखिलेश बोले, भाजपा ने अगर 400 सीटें जीती होतीं तो संविधान खत्म हो गया होता तथा राइफलें और तलवार निकले होते

अगला लेख