Hanuman Chalisa

बेगूसराय में भाजपा नेता के पुत्र को गोली मारी, पुलिस पर हमला

Webdunia
सोमवार, 14 नवंबर 2016 (12:01 IST)
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के पुत्र को गोली मारे जाने की घटना को लेकर रविवार रात प्रदर्शन और आगजनी कर रही उग्र लोगों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। 


 
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार शाम भाजपा नेता रामानुज सिंह के 12 वर्षीय पुत्र विपुल कुमार को गांव के चुनचुन सिंह ने गोली मार दी थी। घायल बच्चे को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज उग्र लोगों ने चुनचुन के घर पर रात में हमला कर दिया और आरोपी के घर, दुकान तथा ट्रैक्टर में आग लगा दी। 
 
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव किया जिसमें पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी 6 थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे व स्थिति को नियंत्रित किया। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

'बारिश में गल गया सोना, बंदर उठा ले गए', पुलिस की दलील पर कोर्ट सख्त; 18 साल पुराने मामले ने चौंकाया

संत समाज की भूमिका सदैव प्रेरणादायी : CM धामी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, क्या इसमें हैं ट्रंप कनेक्शन?

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट के विस्तार का काउंटडाउन, परफॉर्मेंस पर छंटेंगे पुराने नाम, इन नए चेहरों को मिल सकती है जगह

अगला लेख