झाड़फूंक के बहाने बंगाली बाबा और बहनोई ने किया महिला के साथ दुष्‍कर्म

Webdunia
बुधवार, 18 मई 2022 (17:44 IST)
चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ झाड़फूंक के बहाने एक तांत्रिक और महिला के बहनोई द्वारा सामूहिक बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक आरोपी को मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मऊ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भास्कर मिश्रा ने बुधवार को बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना 13 मई की रात की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने वारदात की प्राथमिकी मंगलवार को दर्ज करवाई है।

उन्होंने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बताया कि 26 वर्षीया महिला अपनी बड़ी बहन की ससुराल सिर दर्द का इलाज कराने आई थी। उन्होंने बताया कि 13 मई की देर शाम उसकी बड़ी बहन अपने जेठ संतलाल (पीड़िता का बहनोई) के साथ उसे (पीड़िता को) तांत्रिक रामबाबू उर्फ बंगाली बाबा के यहां ले गए।

मिश्रा ने बताया कि देर रात दोनों (तांत्रिक और संतलाल) ने पीड़िता की बड़ी बहन को दूर बैठा दिया और पीड़िता को झाड़फूंक के बहाने यमुना नदी के किनारे ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मंगलवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया और पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक आरोपी को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की तलाश की जा रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

अगला लेख