बेस्ट बस के कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली, मुंबई के यात्रियों को मिली राहत

Webdunia
बुधवार, 16 जनवरी 2019 (19:48 IST)
मुंबई। बेस्ट के लगभग 32 हजार कर्मचारियों ने 9 दिन पुरानी हड़ताल बुधवार को वापस ले ली जिससे मुंबई के लाखों यात्रियों को राहत मिली है। बेस्ट कर्मचारी संघ के नेता शशांक राव ने बताया कि बेस्ट की बसें सड़कों पर तत्काल प्रभाव से फिर चलना शुरू हो जाएंगी।
 
 
बेस्ट कर्मचारी संघ के बुधवार को हड़ताल वापस लेने पर सहमत होने के बाद राव ने यह घोषणा की। परिवहन उपक्रम के प्रबंधन द्वारा अंतरिम राहत के तौर पर उनकी वेतन में 10 चरण की वृद्धि की मांग को स्वीकार कर लिया गया। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (बेस्ट) के कर्मचारी, उसका प्रबंधन और अन्य संबंधित पक्ष अपने विवाद को सुलझाने के लिए अब मध्यस्थता का रास्ता अपनाएंगे।
 
विभिन्न मांगों को लेकर 8 जनवरी से बेस्ट के कर्मचारी हड़ताल पर थे। उनकी मांगों में वेतनवृद्धि, कनिष्ठ स्तर के कर्मचारियों के लिए वेतनमान में सुधार और नुकसान में चल रही बेस्ट के बजट का बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के बजट के साथ विलय शामिल हैं।
 
राज्य द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने इस सप्ताह की शुरुआत में सिफारिश की थी कि अंतरिम राहत के तौर पर समयबद्ध तरीके से बेस्ट कर्मचारियों के लिए वेतन में 10 चरणों की वृद्धि दी जाए। राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ महाराष्ट्र आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एमईएसएमए) लगा दिया था लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की थी।
 
बेस्ट के बेड़े में 3,200 से अधिक बसें हैं, जो महानगर और पड़ोसी ठाणे जिले तथा नवी मुंबई में चलती हैं। मुंबई में लोकल ट्रेनों के बाद यह यातायात का दूसरा सबसे बड़ा साधन है। बेस्ट की बसों में हर दिन 80 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में Waqf से जुड़ी झड़पों में 3 लोगों की मौत, अदालत ने CAPF की तैनाती का दिया आदेश

लालकिला परिसर में 3 दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन का हुआ शुभारंभ

MP : गुना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव

भारत पर टैरिफ का कितना पड़ेगा प्रभाव, BJP ने किया खुलासा

ईरान, अमेरिका परमाणु कार्यक्रम पर और बातचीत को हुए सहमत, 19 अप्रैल को होगी अगले दौर की वार्ता

अगला लेख