भगवंत मान ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानिए किस मंत्री को मिला कौनसा विभाग

Webdunia
सोमवार, 21 मार्च 2022 (19:16 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों का आवंटन कर दिया। उन्होंने गृह विभाग अपने पास ही रखा है, जबकि हरपाल सिंह चीमा को वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।
 
मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शनिवार को 10 मंत्रियों को शामिल किया गया। सूत्रों के मुताबिक, मान ने गृह, सतर्कता और कार्मिक विभागों को अपने पास रखा है।
दिड़बा से दो बार के विधायक हरपाल सिंह चीमा को वित्त और राजस्व विभाग दिया गया है, जबकि बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर को शिक्षा विभाग आवंटित किया गया है।
 
मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला मंत्री डॉ. बलजीत कौर को महिला कल्याण, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग दिया गया है, जबकि डॉ. विजय सिंगला को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
 
हरभजन सिंह को बिजली विभाग दिया गया है, जबकि लालचंद को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का कार्यभार दिया गया है। कुलदीप सिंह धालीवाल राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की जिम्मेदारी दी गई है और लालजीत सिंह भुल्लर को परिवहन विभाग आवंटित किया गया है।
 
हरजोत बैंस को कानून एवं पर्यटन विभाग दिया गया है, जबकि ब्रह्म शंकर जिम्पा को जल एवं आपदा प्रबंधन विभाग का प्रभार दिया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख