भिवंडी इमारत हादसे में मृतक संख्या बढ़कर 33 हुई, इमारत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Webdunia
बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (08:58 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने के कारण हुए हादसे में 8 और लोगों के शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 33 हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 15 बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र 2 से लेकर 15 वर्ष के बीच है।
 
अधिकारी ने बताया कि अभी तक 25 लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया है। इन लोगों को भिवंडी और ठाणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद खोज अभियान रातभर जारी रहा।  उन्होंने बताया कि मलबे से निकले शवों की हालत बेहद खराब थी, क्योंकि वे 50 घंटे से अधिक समय से उसमें दबे थे। अधिकारी ने बताया कि 43 वर्ष पुरानी 'जिलानी बिल्डिंग' सोमवार तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर ढह गई थी। इमारत में 40 फ्लैट थे और करीब 150 लोग यहां रहते थे। भिवंडी, ठाणे से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित है।
 
उन्होंने बताया कि इमारत गिरने के मामले में नगर निकाय के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है और इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। धमनकर नाका के पास नारपोली में 'पटेल कम्पाउंड' स्थित इमारत जब ढही, उस समय उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और ठाणे आपदा मोचन बल (टीडीआरएफ) के कर्मी मौके पर मौजूद हैं और खोज अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि यह इमारत भिवंडी-निजामपुर नगर निगम की जीर्ण-शीर्ण इमारतों की सूची में शामिल नहीं थी। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

कौन हैं लक्ष्यराज सिंह और क्या है उनका महाराणा प्रताप से संबंध

मानहानि मामला : आतिशी और संजय सिंह को राहत, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की याचिका खारिज

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

Telangana : पेड़ों की कटाई पर SC ने लगाई रोक, मुख्य सचिव से मांगा जवाब

अगला लेख