भोपाल में मासूम से हत्या और रेप का मुख्य आरोपी खंडवा से गिरफ्तार

विशेष प्रतिनिधि
सोमवार, 10 जून 2019 (12:08 IST)
भोपाल। मासूम के साथ रेप और हत्या के मुख्य आरोपी विष्णु प्रसाद को पुलिस ने खंडवा से गिरफ्तार कर लिया है।
 
भोपाल आईजी योगेश देशमुख ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने आरोपी विष्णु प्रसाद को पुलिस ने खंडवा के ओंकारेश्वर से गिफ्तार किया है। जहां से पुलिस उसको लेकर भोपाल आ रही है।
 
पुलिस विभाग के सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिफ्तार किया है। वहीं आरोपी की कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।
 
पुलिस जल्द से जल्द पूरे मामले की चालान रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। कानून मंत्री पीसी शर्मा के मुताबिक केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा और कोशिश होगी की आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

इससे पहले पुलिस ने मासूम की हत्या के मुख्य आरोपी विष्णु प्रसाद पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था और उसकी तलाश में 20 टीमें भी अलग-अलग स्थानों पर भेजी थीं। भोपाल आईजी योगेश देशमुख स्वयं इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे थे। आईजी देशमुख ने घटना के बाद दावा किया था कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख