Hanuman Chalisa

कांग्रेस सांसद पुनिया, बब्बर समेत 30 नेता पुलिस हिरासत में

Webdunia
रविवार, 24 सितम्बर 2017 (20:14 IST)
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ कैंडल मार्च में शामिल होने यहां आ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद पीएल पुनिया और उत्तरप्रदेश कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर समेत 30 लोगों को पुलिस ने रविवार देर शाम हिरासत में लिया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुनिया, कांग्रेस के प्रदेश अघ्यक्ष राज बब्बर और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक अजय राय, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा समेत कांग्रेस के 30 नेताओ को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
 
उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेताओं को बीएचयू के मुख्य द्वार पर आयोजित कैंडल मार्च पर स्थल पर पहुंचने के करीब 25 किलोमीटर पहले हिरासत में लिया। नेताओं को वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में गिलट बाजार पुलिस चौकी के पास हिरासत में लिया। अपने नेताओं की 'गिरफ्तारी' खबर मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।
 
कांग्रेस कार्यकाओं ने अपने नेताओं को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ में नारेबाजी करने लगे।
 
उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेताओं के अलावा बीएचयू परिसर में धरने पर बैठे 20 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

जैश सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई ताहिर अनवर की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव

समझौता नहीं किया तो खार्ग द्वीप और तेल ठिकानों पर हमला, ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम, US-इजराइल की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ा तनाव

कुपवाड़ा में सेना यूनिट के अंदर फायरिंग, 3 जवान घायल, जांच में जुटी सेना

Rule Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे ये 10 नियम जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी पर डालेंगे असर, जानना है जरूरी

Naxal Free India : लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

अगला लेख