Hanuman Chalisa

बीएचयू विवाद, त्रिवेणी की छात्राओं से मिलें कुलपति

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (12:41 IST)
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छेड़खानी और छात्राओं पर हुए लाठी चार्ज की घटना के बाद कुलपति गिरिश चन्द्र त्रिपाठी ने बुधवार की देर शाम त्रिवेणी छात्रावास की छात्राओं से मुलाकात की।
 
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि कुलपति ने छात्राओं की समस्याएं सुनीं और प्राथमिकता के आधार पर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
 
सिंह ने कहा कि कुलपति ने इस भेंट के दौरान छात्राओं को बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनके लिए कई सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से महिला प्राध्यापकों एवं विश्वविद्यालय के बाहर के सदस्यों वाली एक समिति गठित की गयी है जो समय-समय पर परिसर में आकर महिला छात्रावासों में रहने वालों की समस्याओं को सुनती है तथा उनके निस्तारण हेतु सिफारिश करती है।
 
उनके अनुसार, कुलपति ने कहा कि परिसर में सीसीटीवी कैमरे पहले से ही लगे हैं। उनकी गुणवत्ता सुधारने तथा अन्य स्थानों पर कैमरे लगाने का काम चल रहा है।
 
कुलपति ने कहा, ‘चूंकि विश्वविद्यालय में सुरक्षा तंत्र में पूर्व सैनिकों को ही भर्ती करने का प्रावधान है, इसलिए हमारे पास महिला सुरक्षा कर्मी नहीं हैं। (क्योंकि) पहले सेना में महिलाएं नहीं होती थीं। लेकिन हम इसे जरूरी बदलाव कर महिला सुरक्षाकर्मियों को शामिल करने का काम कर रहे हैं।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख