BHU के प्रोफेसर फिरोज खान ने धर्म संकाय से इस्तीफा दिया, कला संकाय में करेंगे नौकरी

Webdunia
मंगलवार, 10 दिसंबर 2019 (19:42 IST)
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रोफेसर डॉ. फिरोज खान ने विवाद के बाद आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। प्रोफेसर खान ने कला संकाय के संस्कृत विभाग में अपने नियुक्ति को कारण बताते हुए इस्तीफा दिया है।

संकाय प्रमुख द्वारा इस बात की आधिकारिक घोषणा होते ही छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। खान ने संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में पढ़ाने को लेकर उठे विवाद के बीच कला संकाय के संस्कृत विभाग और आयुर्वेद विभाग दोनों में साक्षात्कार दिया था। जिसके बाद दोनों विभागों में उनका चयन हो गया।

प्रोफेसर खान ने संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान से इस्तीफा देकर कला संकाय के संस्कृत विभाग में जॉइन कर लिया। इस बात को लेकर संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान के संकाय प्रमुख प्रोफेसर कौशलेन्द्र पांडे ने धरनारत छात्रों को प्रोफेसर खान का इस्तीफा दिखाते हुए धरना समाप्त करने का अनुरोध किया, जिसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमित शाह के बंगाल दौरे का दूसरा दिन, विवेकानंद की जन्मस्थली भी जाएंगे

देश में 9 दिन में बढ़े 3138 कोरोना मरीज, किस राज्य में कितने मरीज?

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे

कर्नाटक में प्री मानसून बारिश ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, 2 माह में गई 71 की जान

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

अगला लेख