मोदी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष एवं अन्य नेता गिरफ्तार

Narendra Modi
Webdunia
शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (19:02 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काले झंडे दिखाने जांजगीर जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेताओं को पुलिस ने शनिवार को रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।
 
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल सांसद एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जांजगीर के लिए रवाना हुए। बघेल एवं पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े, काले गमछे पहन रखे थे एवं गाडियों में भी काले झंड़े लगा रखे थे।
 
पुलिस मे बलौदा बाजार जिले में कटंगी में बघेल एवं उनके साथ जा रहे काफिले को रोक लिया। उनकी पुलिस से कुछ कहासुनी हुई लेकिन मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाला और नेताओं को समझा-बुझाकर सभी को हिरासत में ले लिया। इन सभी को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद रिहा कर दिया गया।
 
बिलासपुर से रवाना हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता टीएस सिंहदेव को मस्तूरी में रोल लिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर पास में बनाई गई अस्थायी जेल में रखा गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को चांपा से गिरफ्तार किया गया और उन्हें डभरा में बनाई गई अस्थायी जेल में रखा गया। छत्तीसगढ़ में यह पहला मौका है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे में कांग्रेसियों ने विरोध की कोशिश की। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

क्या है Chicken Neck Corridor, भारत- बांग्लादेश विवाद के बीच क्‍या चीन कर सकता है इसके जरिए भारत की घेराबंदी?

श्रीराम जन्मभूमि का मुख्य मंदिर व परकोटे के 6 मंदिर बनकर तैयार

वर्जिन अटलांटिक के 250 से अधिक यात्री 40 घंटे से अधिक समय से तुर्किये में फंसे

Supreme Court का चुनावी बॉण्ड से प्राप्त धन को जब्त करने के खिलाफ फैसले पर पुनर्विचार से इंकार

अमिताभ कांत बोले, भारत को पश्चिम का प्रौद्योगिकी उपनिवेश नहीं बनना चाहिए

अगला लेख