Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केरल सरकार का बड़ा फैसला, OBC सूची में 9 और समुदाय होंगे शामिल

हमें फॉलो करें केरल सरकार का बड़ा फैसला, OBC सूची में 9 और समुदाय होंगे शामिल
, गुरुवार, 16 जून 2022 (00:35 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने राज्य की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सूची में 9 और समुदायों को शामिल करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुरुक्कल/गुरुकल, चेट्टियार, हिंदू चेट्टी, पप्पडा चेट्टी, कुमारा क्षत्रिय, पुलुवा गौंडर, वेट्टुवा गौंडर, पडायाची गौंडर और कवीलिया गौंडर को राज्य की ओबीसी सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया।

इस साल फरवरी में केरल सरकार ने दक्षिण भारतीय यूनाइटेड चर्च (एसआईयूसी) से संबंधित लोगों को छोड़कर ईसाई नाडर समुदाय को राज्य की ओबीसी सूची में शामिल किया था। संसद द्वारा संविधान में 127वें संशोधन के पारित किए जाने के बाद राज्यों द्वारा पिछड़े समुदायों को ओबीसी सूची में शामिल करने की शक्ति हासिल करने के बाद यह निर्णय लिए गए थे।

कैबिनेट की बैठक में कोल्लम, त्रिशूर और कन्नूर ग्रामीण पुलिस जिलों में राज्य विशेष शाखा टुकड़ियों की स्थापना का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए पुलिस उपाधीक्षक के तीन पद सृजित किए जाएंगे।

इसके अलावा सरकार ने मालाबार कैंसर केंद्र का नाम बदलकर उसे पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी साइंसेज एंड रिसर्च घोषित करने का भी फैसला किया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टेरर फंडिंग मामला : 3 राज्यों में NIA की बड़ी छापेमारी, कई अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार