उद्धव को बड़ा झटका, शिवसेना के 67 पूर्व पार्षदों में से 66 शिंदे गुट के साथ

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (15:57 IST)
ठाणे। शिवसेना के उद्धव ठाकरे नीत गुट को ठाणे में बड़ा झटका लगा है। ठाणे नगर निगम में पार्टी के 67 पूर्व पार्षदों में से 66 ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के प्रति समर्थन जताया है।
 
उल्लेखनीय है कि 131 सदस्यीय ठाणे नगर निगम का कार्यकाल कुछ समय पूर्व समाप्त हो गया था और अब चुनाव होने हैं। इस नगर निगम को शिवसेना का गढ़ माना जाता है।
 
शिंदे के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पूर्व महापौर नरेश महास्के के नेतृत्व में 66 पूर्व शिवसेना पार्षदों ने बुधवार रात को शिंदे से उनके मुंबई स्थित निवास नंदनवन बंगले में मुलाकात की और उनका समर्थन किया।
 
गौरतलब है कि शिंदे ने पिछले महीने शिवसेना से बगावत कर दी थी। उनका साथ शिवसेना के अधिकतर विधायकों ने दिया, जिसकी वजह से उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार का पतन हो गया। एमवीए में शिवसेना के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस अन्य घटक थे।
 
शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : संसद की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद क्या बोले योगी आदित्यनाथ

पीएम मोदी ने किया BIMSTEC देशों की भुगतान प्रणालियों को UPI से जोड़ने का प्रस्ताव पेश

राजनीति में एंट्री के बाद क्‍यों धीमी हुई Elon Musk के Tesla की रफ्तार, क्‍या है Donald Trump कनेक्‍शन?

रात 2 बजे मणिपुर पर राज्यसभा में क्या बोले अमित शाह, शशि थरूर बोले देर से ही सही, कभी नहीं से बेहतर

अगला लेख