Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खबर, सुबह 6 से अपराह्न 4 बजे तक ही यमुनोत्री दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

Advertiesment
ChardhamYatris
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने प्रतिदिन अपराह्न 4 से सुबह 6 बजे तक जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए जाना प्रतिबंधित कर दिया है। यमुनोत्री पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया है। धाम में सुबह 6 से अपराह्न 4 बजे तक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सकेंगे।

 
एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी ने बताया कि 18 सितंबर शनिवार से चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद डीएम मयूर दीक्षित और एसपी मणिकांत मिश्रा ने यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान यमुनोत्री धाम के 5 किमी पैदल मार्ग पर एक-दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाए जाने पर यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। चारधाम यात्रा में कई प्रदेशों से यात्री आते हैं जिन्हें पहाड़ में चलने का अधिक अनुभव नहीं होता है इसलिए ऐसे एहतियात जरूरी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Video : रतलाम में भारी बारिश का कहर, 5 घंटे में 6 इंच से ज्यादा बारिश, निचले इलाके डूबे, रेलवे प्लेटफॉर्म पर 3 फुट तक पानी भरा