दशहरा रैली को लेकर उद्धव ठाकरे गुट की बड़ी जीत

Webdunia
शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (17:23 IST)
मुंबई। शिवसेना की परंपरागत दशहरा रैली को लेकर महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और और पूर्व मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट के बीच पिछले दिनों से जारी जंग में ठाकरे गुट को बड़ी जीत मिली है। दरअसल, बंबई हाईकोर्ट ने उद्धव ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की अनुमति दे दी है। 
 
बंबई हाईकोर्ट ने ठाकरे गुट को 2 से 6 अक्टूबर के बीच शिवाजी पार्क में रैली करने की मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि शिवसेना यहां वर्षों से रैली करती आ रही है। हालांकि कोरोनावायरस महामारी के चलते 2 साल तक रैली नहीं हो पाई थी, लेकिन इस बार शिवसेना में हुई टूट के बाद इस रैली को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। 
बताया जा रहा है कि ठाकरे गुट ने 5 अक्टूबर को दशहरा रैली करने की घोषणा की है। शिंदे गुट भी शिवाजी पार्क में शिवसेना की रैली करना चाहता था, लेकिन अदालत से उसे झटका मिला है। हालांकि फिलहाल शिंदे गुट को पार्टी के रूप में मान्यता नहीं मिली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

अगला लेख