Hanuman Chalisa

नीतीश ने की चुनाव प्रचार की शुरूआत, मोदी पर बोला हमला

Webdunia
शनिवार, 26 सितम्बर 2015 (23:41 IST)
समस्तीपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम चुनाव के दौरान किया गया एक भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया।
कुमार ने समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जनता से अपील की कि वे ‘जांचे और परखे’ व्यक्ति पर भरोसा करें।
 
उन्होंने यहां जदयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी के लिए वोट मांगा। मंच पर जदयू, राजद और कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी के बीच नीतीश ने महागठबंधन में एकजुटता का उल्लेख किया।
 
उन्होंने कहा, दूसरी तरफ भाजपा की अगुवाई वाले राजग में साझेदारों के बीच सीटों और उम्मीदवारों को लेकर अब भी समस्याएं हैं। महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किए गए नीतीश ने जनता से कहा, इधर-उधर (भाजपा) देखने की बजाय जांचे और परखे व्यक्ति (नीतीश) पर भरोसा रखिए। उन पर भरोसा मत करिए जो संसदीय चुनाव की तरह फिर से धोखा देंगे।
 
मोदी पर हमला बोलते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव के दौरान किए अपने वादों को भूल गए जिनमें हर किसी को कालेधन से 15-20 लाख रुपए देने तथा किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का वादा भी शामिल था।
 
उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने का भी हवाला दिया और कहा कि मोदी ने बिहार के लिए ‘विशेष दर्जे, विशेष पैकेज और विशेष ध्यान’ का वादा किया था। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

1.25 लाख का इनामी लल्लन सिंह एनकाउंटर में ढेर, 7 हत्याओं का आरोपी था बिहार का कुख्यात बदमाश

BMW Accident: 251 Kmph की रफ्तार से दौड़ी कार एक्सप्रेसवे पर पलटी, दो युवाओं की दर्दनाक मौत

"पानी पर जंग?" सिंधु जल संधि बहाल करने से भारत का इनकार, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने दी युद्ध की धमकी

LIVE: उद्धव को बड़ा झटका, 6 बागी सांसद शिवसेना शिंदे में होंगे शामिल

पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न जाए, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं : योगी आदित्यनाथ