भाजपा का मिशन बिहार अब 185 के पार

Webdunia
सोमवार, 12 जनवरी 2015 (09:09 IST)
पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के मिशन 175 + को बढ़ा कर मिशन 185 + कर दिया है। वे बिहार में दो तिहाई बहुमतवाली सरकार बनाना चाहते हैं।
 
उन्होंने रविवार को दिल्ली में बिहार के पार्टी नेताओं के साथ बैठक में लक्ष्य तय कर दिया। पार्टी यह लक्ष्य अपने साथी दलों यानी लोजपा और रालोसपा के साथ मिल कर तय करेगी। शाह 14 अप्रैल को पटना आएंगे और गांधी मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 
 
दिल्ली में बैठक साढ़े तीन घंटे तक चली। उन्होंने एक-एक पार्टी पदाधिकारी और केंद्रीय मंत्रियों से विधानसभा चुनाव को लेकर हर विषय पर बात की। यही नहीं, उन्होंने जदयू-राजद के विलय पर सूबे में राजनीतिक स्थिति क्या होगी, इस पर भी विमर्श किया। जदयू-राजद का विलय हुआ, तो भाजपा उससे कैसे निबटेगी, इस पर भी उन्होंने बिहार भाजपा के नेताओं से अलग-अलग विचार-विमर्श किया। (भाषा)

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस