Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हनी ट्रैप का शिकार हुआ जवान, ISI एजेंट को सूचनाएं कर रहा था लीक, बिहार ATS ने किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें हनी ट्रैप का शिकार हुआ जवान, ISI एजेंट को सूचनाएं कर रहा था लीक, बिहार ATS ने किया गिरफ्तार
, सोमवार, 15 नवंबर 2021 (14:06 IST)
नालंदा। बिहार के नालंदा निवासी सेना के एक जवान को मुखबिरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बिहार एटीएस (ATS) और पुलिस की विशेष टीम ने सेना के जवान गणेश प्रसाद को खगौल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गणेश पर पाकिस्तान की महिला एजेंट को सेना के दस्तावेज देने का आरोप लगा है। गणेश पर आरोप है कि वह 2 साल से आईएसआई की महिला एजेंट को सेना की गुप्त जानकारियां साझा कर रहा था। 
 
खबरों के मुताबिक गणेश की तैनाती पहले जोधपुर में रही। उसके बाद पुणे के आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। गणेश सेंट्रल कमांड की आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और आईबी के रडार पर था। बिहार एटीएस (ATS)पुलिस की विशेष टीम ने रविवार को खगौल के पास से जवान को गिरफ्तार कर लिया। 
 
ऐसे झांसे में आया जवान : खबरों के मुताबिक शुरुआत में महिला ने अपने आप को नेवी का मेडिकल स्टाफ बताया था। इस कारण यह जवान झांसे में आ गया। जवान ने शुरुआती पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। जवान ने बताया कि सेना के अस्पताल से जुड़ी कुछ अहम जानकारी उसने संबंधित महिला को दी है। 
 
गणेश के मोबाइल डेटा को भी खंगाला जा रहा है। कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है। मामले की जांच में मिलिट्री इंटेलिजेंस, एटीएस, आइबी समेत अन्य एजेंसियां जुटी हुई हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भूरीबाई कहानी उस आदिवासी मजदूर महिला कलाकार की जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंच पर भेंट की अपनी कलाकृति