Hanuman Chalisa

बिहार में लू से मरने वालों की संख्या 130 तक पहुंची

Webdunia
गुरुवार, 20 जून 2019 (00:25 IST)
पटना। बिहार में लू से मरने वालों का सिलसिला अभी भी जारी है और आज यह आंकड़ा 130 तक पहुंच गया। जिला मुख्यालयों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार औरंगाबाद में आज 4 और मुंगेर में भी 4 लोगों की मौत हुई है। 
 
अब तक औरंगाबाद में 52, गया में 35, नवादा में 14, पटना में 11, बक्सर में 7, भोजपुर में 5 मुंगेर में 4 और जमुई में 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 4 और मौत के बाद लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद लू पीड़ित लोगों के सदर अस्पताल में आने का सिलसिला अब कम हो गया है। सरकारी अस्पताल में जो लू पीड़ित भर्ती हैं उनके इलाज की वहां विशेष व्यवस्था की गई है।
 
मुंगेर से सिविल सर्जन डॉक्टर के पुरुषोत्तम के हवाले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में लू से 4 लोगों की मौत हुई है और आज 10 नए मरीज जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अभी 22 लोग लू लगने से बीमार हैं। उनके इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

गुजरात की राजनीति में स्थानीय स्वशासन का नया ढांचा, जामनगर, गांधीधाम समेत 6 शहरों को मिले नए मेयर और पदाधिकारी

अगला लेख