Biodata Maker

Bihar Politics : नीतीश कुमार को नहीं पता उनके कानून मंत्री के खिलाफ है कोर्ट का वारंट? मंत्रिमंडल में बाहुबलियों की भरमार

Webdunia
बुधवार, 17 अगस्त 2022 (18:40 IST)
पटना। Bihar News : नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भाजपा का साथ छोड़ राजद के साथ सरकार बनाई और सुशासन का वादा किया। सुशासन बाबू अपने कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के कारनामों से फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके मंत्रिमंडल के कानून मंत्री के खिलाफ वारंट निकला है। अब सवाल यह है क्या वे अपने कानून मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाएंगे? पढ़िए पूरा मामला- 
 
24 घंटे के अंदर जारी हुआ वारंट : बिहार में शपथ लेने के मात्र 24 घंटों के भीतर ही राज्य के नवनिर्वाचित कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किया है। मंगलवार को ही बिहार में कैबिनेट का विस्तार हुआ था। इस दौरान आरजेडी कोटे से एमएलसी कार्तिकेय सिंह ने भी राज्य के नए कानून मंत्री के तौर पर शपथ ली थी। शपथ ग्रहण करने से ठीक एक दिन बाद अब कोर्ट की तरफ से उनको किडनैपिंग के मामले में वारंट जारी किया गया है।
 
क्या है पूरा मामला : बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ यह वारंट साल 2014 में एक बिल्डर के अपहरण के मामले को लेकर जारी हुआ है। अपहरण का यह मामला दानापुर इलाके के बिल्डर के अपहरण का है। इस केस में कार्तिकेय सिंह आरोपी हैं। कार्तिक कुमार पर पेशी पर नहीं पहुंचने का आरोप है। मीडिया ने मंत्री बनने के बाद कार्तिकेय सिंह से सवाल पूछे कि क्या वे कोर्ट के सामने सरेंडर करेंगे तो वे सवालों से बचते हुए नजर आए।
अनंत सिंह के करीबी : बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह को बाहुबली अनंत सिंह दाहिना हाथ बताया जाता है। उनके ऊपर वसूली समेत कई गंभीर मुकदमे हैं। मंगलवार को जब बिहार सरकार के मंत्रियों के नाम की घोषणा हुई तब पता चला कि कई बाहुबलियों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनमें ललित यादव, सुरेंद्र राम और कार्तिकेय सिंह का नाम शामिल हैं। 

वकील ने बताया निर्दोष : कार्तिकेय सिंह के वकील का कहना है कि जिस मुकदमे के बारे में कहा जा रहा है कि अपहरण के मामले में कार्तिकेय सिंह फरार चल रहे हैं, वो बिलकुल बेबुनियाद है। उस मुकदमें के FIR में वे अभियुक्त नहीं हैं। उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला है, पुलिस ने उन्हें निर्दोष बताया है। 
 
नीतीश कुमार को नहीं है पता?: कार्तिकेय सिंह के बारे में शुरू हुए विवाद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आई है। कार्तिकेय सिंह आरजेडी के कोटे से मंत्री बने हैं। कार्तिकेय सिंह के बारे में बोलते हुए नीतीश ने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोपों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इस मामले को लेकर विपक्ष उन पर हमलावर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांग्रेस के सनसनीखेज आरोप, मोदी और शाह पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

नीतीश कुमार पर भड़कीं जायरा वसीम, हिजाब खींचने पर सुनाई खरी-खोटी, कहा, माफी मांगो सीएम

Motorola Edge 70 Launch : पेंसिल से भी पतला 50MP सेल्फी कैमरे वाला नया स्मार्टफोन, 1000 कैशबैक का ऑफर भी

दिल्ली में बिना PUC कार्ड के नहीं मिलेगा पेट्रोल, BS6 से नीचे के वाहनों के प्रवेश पर बैन

बेटी ने पिता को बताया उसका Boyfriend है और 11 साल से अफेयर है, उसके बाद पिता ने जो कहा वो वायरल है, देखें VIDEO

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान

SIR के तहत पश्चिम बंगाल में कितने वोटरों के नाम कटे, चुनाव आयोग ने जारी की यह सूची

भारत और इथियोपिया के बीच हुए 8 समझौतों पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान

Goa Nightclub Fire : दिल्ली कोर्ट में पेश हुए लूथरा ब्रदर्स, गोवा पुलिस को मिली 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड

अगला लेख