Festival Posters

बिजनौर में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (10:46 IST)
बिजनौर। उत्तरप्रदेश में बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में इनोवा कार सवार 9 लोगों की मृत्यु हो गई और 4 घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि धामपुर इलाके में शोरकोट मार्ग पर सुहागपुर गांव के पास रोडवेज की बस और इनोवा कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा सवार 9 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि ये लोग कहां जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इनोवा सवार लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले बताए गए हैं। हादसे की सूचना के बाद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख