Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बीकानेर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

हमें फॉलो करें बीकानेर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
, रविवार, 20 जून 2021 (21:11 IST)
बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान के गिर गया। मलबे में दबे आठ मजदूरों में से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया ने बताया कि मलबे में दबे 8 मजदूरों में से 3  लोगों की मौत हो गई जबकि 5 घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है और पुलिस और प्रशासनिक  अधिकारियों की देखरेख में मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौसम अपडेट : दिल्ली, गुजरात-पंजाब और हरियाणा में कब होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने बताया