केरल की कहानी सबसे अलग, Corona काल में कम पैदा हुए बच्चे

जुलाई 2021 में राज्य में 10,684 शिशुओं का जन्म हुआ जो कोविड-19 महामारी के दौरान बच्चों के जन्म में आई तेज गिरावट का संकेत देता है।

Webdunia
मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (20:46 IST)
तिरुवनंतपुरम। मार्च 2020 में कोविड-19 (Covid-19) को महामारी घोषित किए जाने के बाद से भारत में नौ महीनों में सबसे अधिक जन्म दर्ज होने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन दक्षिणी राज्य केरल एक अलग कहानी बयां करता है।
 
राज्य सरकार के आंकड़ों में सामने आया है कि केरल में महामारी के दौरान जन्म में गिरावट आयी है। यह इस अनुमान के विपरीत है कि लॉकडाउन की अवधि में बच्चों के जन्म में उछाल आएगा क्योंकि अपने घरों तक सीमित दंपति प्रजनन में अधिक व्यस्त रहेंगे।
 
केरल में जुलाई 2020 में 37,138 बच्चों का जन्म दर्ज किया गया था लेकिन जुलाई 2021 में राज्य में 10,684 शिशुओं का जन्म हुआ जो कोविड-19 महामारी के दौरान बच्चों के जन्म में आई तेज गिरावट का संकेत देता है।
 
इसके मुताबिक, इस साल के पहले 9 महीनों में दक्षिणी राज्य में शिशुओं के जन्म में भारी गिरावट देखी गई। राज्य में जनवरी 2020 में 36,414 जन्म दर्ज किए थे, लेकिन जनवरी 2021 में यह घटकर 30,335 रह गए।
 
केरल के जन्म और मृत्यु के मुख्य रजिस्ट्रार के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि इस साल सितंबर महीने के लिए जन्म के आंकड़े हाल के दशकों में सबसे कम थे।
 
मार्च 2020 में, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अनुमानित 11.6 करोड़ बच्चे भारत में कोविड-19 महामारी के दौरान पैदा होंगे।
 
यूनिसेफ की रिपोर्ट में कहा गया था कि 11 मार्च को कोविड-19 को महामारी मानने के 40 सप्ताह बाद तक इन बच्चों के जन्म लेने का अनुमान है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

कैसी है ओडिशा में आग से झुलसी पीड़िता की हालत, अब दिल्ली में होगा इलाज

मिर्जापुर में CRPF जवान से मारपीट, 3 कांवड़िये गिरफ्तार

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

अगला लेख