देवी-देवताओं के बारे में राजद विधायक की टिप्पणी पर भड़की भाजपा

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (00:48 IST)
BJP angry over RJD MLA's comment : बिहार में विपक्षी पार्टी भाजपा ने शुक्रवार को राज्य के सत्तारूढ़ महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक विधायक की हिंदू देवी-देवताओं के बारे में उनकी विवादास्पद टिप्पणी के लिए आलोचना की।
 
एक वायरल वीडियो में रोहतास जिले के डेहरी से पहली बार विधायक बने फतेह बहादुर सिंह को भगवान शिव और देवी दुर्गा के खिलाफ टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। व्यवसायी से नेता बने फतेह बहादुर सिंह की टिप्पणी पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की है।
 
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कड़े शब्दों में एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि ये टिप्पणियां घमंडिया (इंडिया गठबंधन को अहंकारी बताने के लिए गढ़ा गया एक शब्द) द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ नवीनतम लांछन है। बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राय ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां तुष्टिकरण की राजनीति के उद्देश्य से की जाती हैं, जो देश के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और उनके डिप्टी तेजस्वी यादव ऐसे लोगों को संरक्षण दे रहे हैं।
 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जो राज्य की बेगुसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, बिहार में सत्तारूढ़ व्यवस्था शेखीबाजों से भरी हुई है जो खुद को मजबूत आदमी बताते हैं, लेकिन पापड़ फोड़ पहलवान से ज्यादा कुछ नहीं हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे एक भी ऐसा शब्द बोलें जो मुस्लिम भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है, उन्हें काट दिया जाएगा।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भी राजद नेता की टिप्पणी से असहमति जताई और पार्टी पर जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। बिहार में भाजपा के सत्ता में बने रहने तक नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री रहे हुसैन ने कहा, हम सभी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या जाने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी और एक साल बाद बिहार में हमारी सरकार का गठन होगा।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल से भी मिलेंगे, क्या हो सकता है बातचीत का मुद्दा

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

तमिलनाडु की PHD छात्रा ने राज्यपाल के हाथों डिग्री लेने से किया इनकार, जा‍निए किस बात से है नाराज...

क्या होता है कर्तव्य निभाना, महिला पुलिस अधिकारी ने बताया, इंटरनेट वायरल, क्यों लोग कर रहे हैं तारीफ

Preview : क्या Game Changer साबित होंगे iPhone 17 Pro के मॉडल्स, क्यों कहा जा रहा है Apples most powerful phones

सभी देखें

नवीनतम

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत को फिर दी गीदड़भभकी

विदेश मंत्री जयशंकर जाएंगे रूस की यात्रा पर, जानिए क्या है इस दौरे का मकसद

Stray Dogs Verdict: अब सुप्रीम कोर्ट में 3 जजों की बेंच करेगी आवारा कुत्तों से जुड़े मामले की सुनवाई

SBI ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, अब ऑनलाइन पैसा भेजना होगा महंगा

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम- 2026 की तारीखों का ऐलान

अगला लेख