भाजपा ने क्रॉस वोटिंग करने वाली विधायक शोभारानी को पार्टी से निकाला

Webdunia
बुधवार, 15 जून 2022 (15:06 IST)
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस वोटिंग' करने वाली अपनी विधायक शोभारानी कुशवाह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति के सचिव ओम पाठक ने पत्र भेजकर विधायक को यह सूचना दी।
 
पत्र में विधायक से कहा गया है कि आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है और पार्टी द्वारा दिए गए अन्य दायित्व से भी अवमुक्त किया जाता है। पत्र के अनुसार पार्टी के विधायक होने के नाते कुशवाह द्वारा अनुशासन के उल्लंघन के लिए अलग से कार्रवाई की जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि 10 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में कुशवाह ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी के पक्ष में 'क्रॉस वोटिंग' की थी। भाजपा ने उसी दिन कुशवाह को पार्टी से निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
 
विधायक को इसका जवाब 19 जून तक देना था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने मीडिया में एक बयान जारी कर पार्टी पर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में उनसे ऐसे निर्दलीय उम्मीदवार को वोट करने के लिए कहा, जो खुलेआम 'क्रॉस वोटिंग' की चर्चा कर रहे थे।
 
दूसरी बार विधायक बनीं कुशवाह, बसपा के पूर्व विधायक बीएल कुशवाह की पत्नी हैं। उनके पति को हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद दिसंबर 2016 में विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 2017 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने शोभारानी को टिकट दिया और वे जीत गईं। इस जीत को उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनावों में भी बरकरार रखा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख