कोरोना संकट के बीच बिहार चुनाव के लिए BJP की नई रणनीति, ‘सप्तऋषि योद्धा’ करेंगे डिजिटल प्रचार

Webdunia
रविवार, 24 मई 2020 (12:44 IST)
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कई महीने पहले से ही अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पार्टी इस बार डिजिटल प्रचार को प्रमुखता देगी।
 
भाजपा नेताओं का कहना है कि कोविड-19 के कारण अब काफी समय तक सामाजिक दूरी का पालन करना होगा, ऐसे में पार्टी की, बड़ी-बड़ी रैलियों के स्थान पर फेसबुक लाइव, व्हाट्सएप समूह और यूट्यूब लाइव का उपयोग प्रभावी तरीके से करने की तैयारी है।
 
भाजपा ने राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं और हर बूथ पर ‘सप्तऋषि योद्धाओं’ के जरिए डिजिटल प्रचार कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रही है।
 
बिहार में वैसे तो भाजपा और जद (यू) के अलग अलग चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर चुनाव प्रभारियों को तैनात कर और हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं के नेटवर्क को सक्रिय करके यह स्पष्ट संकेत देने का प्रयास कर रही है कि वह 2015 विधानसभा चुनाव की हर कमी को दूर करना चाहती है। 2015 के चुनाव में भाजपा को राजद-जदयू-कांग्रेस महागठबंधन से पराजित होना पड़ा था।
 
बहरहाल, बिहार में भाजपा की चुनावी तैयारियों को गति प्रदान करने के लिए बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश कोर कमेटी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लगभग 3 घंटे तक चर्चा की थी।
 
राज्य में अभी जद (यू)-भाजपा-लोजपा गठबंधन की सरकार है जहां उसका मुकाबला राजद, कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन से होने की संभावना है। हाल ही में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि राज्य में भाजपा गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा।
 
पार्टी के एक महासचिव ने को बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी राजनीतिक रैली, जनसभा, आंदोलन, चुनाव प्रचार और वोट मांगने के तरीकों में सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा क्योंकि परंपरागत रूप से इन गतिविधियों में सामाजिक दूरी का पालन कठिन है।

ऐसे में भाजपा टेक्नोलॉजी आधारित प्रचार और जनसभा की तैयारी करने में लगी है। पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी बूथ संगठन को मजबूत करने पर खास जोर दे रही है, इसके लिए वह ‘सप्तऋषि मंडल’ का नेटवर्क तैयार कर रही है। बूथ स्तर पर फेसबुक, व्हाट्सएप समूह का संचालन भी इन्हीं योद्धाओं एवं बूथ प्रहरियों के जरिए होगा।
 
दरअसल, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के सभी बूथों पर 7 लोगों की एक समिति गठित करने को कहा गया है। इस बूथ स्तरीय समिति को ‘सप्तऋषि’ का नाम दिया है। इस बूथ समिति में दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के एक-एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। इस समिति में युवा और महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है।
 
प्रदेश भाजपा के एक अन्य नेता ने बताया कि हम बिहार चुनाव को लेकर हर बूथ पर पार्टी का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर जोर दे हैं, जिसमें 'बूथ प्रहरी' और ‘सप्तऋषि ’ एडमिन होगा और अभियान के संबंध में सभी प्रमुख यहां जानकारी शेयर की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि ‘सप्तऋषि कार्यक्रम’ एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके जरिए समाज के हर तबके के लोगों को हम अपने साथ जोड़ रहे हैं। इस कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव का भी ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा फेसबुक लाइव एवं यूट्यूब लाइव के माध्यम से प्रचार कार्य किया जाएगा। 
 
गौरतलब है कि बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से चुनाव समय पर हो पाएगा या नहीं, इस पर संशय है।
 
बिहार में भाजपा की चुनावी तैयारियों पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल के अलावा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंगल पांडेय, पूर्व सांसद डॉक्टर सीपी ठाकुर, केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विन चौबे के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आदि ने हिस्सा लिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख