चावल चोरी के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 17 जुलाई 2024 (14:22 IST)
  • कलबुर्गी स्थित घर से मणिकांत राठौड़ गिरफ्तार
  • 6077 क्विंटल चावल की चोरी का आरोप
  • 2023 में प्रियांक खरगे के सामने लड़ा था चुनाव
bjp leader arrested : भाजपा नेता मणिकांत राठौड़ को अन्न भाग्य योजना के लिए निर्धारित चावल की चोरी करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। शाहपुर पुलिस ने राठौड़ को जिला मुख्यालय कलबुर्गी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया।
 
बताया जा रहा है कि मणिकांत को यादगीर जिले के शाहपुर में एक सरकारी गोदाम से 2 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 6077 क्विंटल चावल की चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने पूछताछ की अनदेखी की। इसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
 
राठौड़ ने 2023 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियांक खड़गे के खिलाफ लड़ा था और वह हार गए थे।
 
क्या है अन्ना भाग्य योजना : अन्ना भाग्य योजना 2023 कर्नाटक सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रत्येक परिवार के सदस्य को हर महीने 10 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना को कर्नाटक मुफ्त चावल वितरण योजना भी कहा जाता है।
 
किसे मिलता है योजना का लाभ : अन्न भाग्य योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को कर्नाटक का निवासी होना चाहिए। उसकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर अधिक होना चाहिए। आवेदक के पास वैध बीपीएल कार्ड होना चाहिए। अगर आवेदक के परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी है तो उसे योजना का लाभ मिलेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Kuno National Park से बुरी खबर, नाले में मृत मिला चीता पवन, फिर रहस्य बनी मौत

Maharashtra : हवा का दोष, सेना की देखरेख, विपक्ष की सियासत, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर क्या बोले देवेन्द्र फडणवीस

छोटी-छोटी बातों पर क्यों धधक उठता है राजस्थान? भजनलाल शर्मा के सीएम बनने के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घटनाएं

SME IPO में क्या हो रहा है? 2 डीलरशिप, 8 कर्मचारी, 12 करोड़ के IPO में आए 4800 करोड़ रुपए

बॉस हो तो चौधरी साब जैसा, 70 कर्मचारियों को बना दिया करोड़पति,कैसे हुआ ये चमत्‍कार?

सभी देखें

नवीनतम

Delhi Liquor Scam : तिहाड़ जेल से रिहा हुईं के. कविता, बोलीं लड़ेंगे और खुद को साबित करेंगे बेगुनाह

बिटकॉइन खरीदने के लिए हेड कांस्टेबल के बेटे ने खुद के अपहरण का रचा नाटक, ऐसे हुआ खुलासा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहुराष्ट्रीय नॉन वूवन फैब्रिक यूनिट का किया भूमिपूजन

Nabanna : आखिर क्या है नबन्ना, जिसके नाम पर बंगाल में हुआ विरोध प्रदर्शन

Kuno National Park से बुरी खबर, नाले में मृत मिला चीता पवन, फिर रहस्य बनी मौत

अगला लेख