हरियाणा चुनाव से पहले BJP को झटका, अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल, राहुल की रैली में हुआ ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (17:12 IST)
Ashok Tanwar joins Congress : भारतीय जनता पार्टी (BJP) को झटका देते हुए उसके वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अशोक तंवर हरियाणा में विधानसभा चुनाव से 2 दिन पहले गुरुवार को महेंद्रगढ़ जिले में राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस में शामिल हो गए। तंवर अप्रैल 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए थे। आप में शामिल होने से पहले वे कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस में भी रहे थे।
ALSO READ: सोनम वांगचुक दिल्ली पुलिस की हिरासत में, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, साथी यात्रियों का अनशन
जैसे ही गांधी अपना भाषण समाप्त कर रहे थे, मंच से एक घोषणा की गई जिसमें दर्शकों से कुछ मिनट प्रतीक्षा करने को कहा गया। इसके तुरंत बाद तंवर मंच पर आए और घोषणा की गई कि आज उनकी घर वापसी हो गई है। 
तंवर इस वर्ष की शुरुआत में भाजपा में शामिल हुए थे। तंवर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेदों के बाद 2019 में पार्टी छोड़ दी थी। पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शाम छह बजे समाप्त होने से कुछ घंटे पहले वे पार्टी में शामिल हुए।
<

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष लोकसभा @RahulGandhi जी की उपस्थिति में महेंद्रगढ़ रैली में @INCIndia परिवार में शामिल हुए। pic.twitter.com/Rn7iOZkbIh

— Ashok Tanwar (@Tanwar_Indian) October 3, 2024 >
तंवर को एक समय राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। दलित समुदाय के नेता तंवर की कांग्रेस में वापसी से पार्टी को मजबूती मिलने की संभावना है। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के पूर्व अध्यक्ष तंवर ने गांधी से हाथ मिलाया और हुड्डा का अभिवादन किया, जिन्होंने उनका पार्टी में स्वागत किया और उनकी पीठ थपथपाई।
ALSO READ: यह मोदी जी की नहीं अदाणी की सरकार है, सरकार पर बिफरे राहुल गांधी
मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। तंवर अप्रैल 2022 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे। आप में शामिल होने से पहले वे कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस में भी रहे थे।(भाषा) फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को मिलेगा करारा जवाब, इसराइल ने दी चेतावनी, पलटवार का बनाया यह प्‍लान

झारखंड में हिंदुओं और आदिवासियों की जनसंख्या घट रही : नरेंद्र मोदी

पान मसाला खाकर सड़क पर थूकने वालों की खैर नहीं, नितिन गडकरी ने दिया यह अनोखा सुझाव

ईरान के बाद हिजबुल्लाह का इजराइल पर हमला, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर क्या बोला भारत?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साइबर हमले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया बड़ा खतरा

सभी देखें

नवीनतम

ईरान ने सबसे एडवॉन्‍स्‍ड Fatah Hypersonic Missiles से किया इजरायल पर अटैक, 3 टैंक तबाह करने का दावा

कर्नाटक के मंत्री गुंडू राव के बिगड़े बोले, कहा सावरकर मांस खाया करते थे और गौवध के खिलाफ नहीं थे

Rajasthan : पहले नवरात्र पर मंदिरों और शक्तिपीठों में उमड़े श्रद्धालु, किए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम

पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में भूचाल, BSE पर 10 लाख करोड़ बर्बाद

युवा कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों पर दिया स्पष्टीकरण, तस्कर तुषार गोयल को 2022 में ही निष्कासित कर दिया था

अगला लेख