अमृतसर में भाजपा नेता पर हमला, गोली मारकर किया घायल

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (13:03 IST)
अमृतसर (पंजाब)। अमृतसर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंडियाला गुरु में एक अज्ञात हमलावर ने भारतीय जनता पार्टी के नेता बलविंदर गिल को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। गोली गिल के जबड़े में लगी और उन्हें तत्काल एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। हमलावर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जो भाजपा नेता के आवास के बाहर इंतजार कर रहा था।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक जुगराज सिंह ने बताया कि एक अज्ञात हमलावर रविवार रात, भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महासचिव गिल के आवास में घुसा और उसने उन्हें नजदीक से गोली मारी। हमलावर ने अपना चेहरा ढंका हुआ था।

सिंह ने बताया कि गोली गिल के जबड़े में लगी और उन्हें तत्काल एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि हमलावर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जो भाजपा नेता के आवास के बाहर इंतजार कर रहा था।सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस के कई दल काम कर रहे हैं और उन्होंने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : भाजपा विधायक पाचपुते का FDA पर फूटा गुस्‍सा, बोले- आसानी से मिल रहा प्रतिबंधित गुटखा

क्या है स्वर्ण कलश का रहस्य जिसके दम पर चीन बनाना चाहता है अपना दलाई लामा?, समझिए चालक ड्रैगन की चाल

लड़कियां बनकर सोशल मीडिया में क्‍यों नाच रहे लड़के? क्‍या ये बीमारी है, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स

चीन की आपत्ति के बीच दलाई के उत्तराधिकारी को लेकर फिर बोले किरेन रीजीजू

भारत का बांग्लादेश दौरा स्थगित होने की संभावना, यह है कारण

अगला लेख