नाराज भाजपा नेता बोला, बोलने से डरते हैं महाराष्ट्र के मंत्री

Webdunia
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (07:29 IST)
मुम्बई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए भाजपा के असंतुष्ट नेता एकनाथ खड़से ने कहा कि राज्य में मंत्री बोलने से डरते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता निर्देश के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर देखते हैं और इस भय से बोलने से डरते हैं कि कहीं वे ऐसी स्थिति में नहीं फंस जाएं जिसके लिए वे पहले से तैयार न हों। 
 
हालांकि खड़से ने कई अच्छी योजनाएं शुरू करने के लिए भाजपा और महाराष्ट्र सरकार की प्रशंसा भी की।
 
खड़से ने 2016 में एक जमीन सौदे में भ्रष्टाचार और हितों के टकराव के आरोप को लेकर राज्य के राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अपने राजनीतिक पुनर्वास के लिए संघर्षरत हैं और कई बार फडणवीस पर निशाना साधते रहे हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

Gujarat : विसावदर उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

रामनगरी अयोध्या धाम फिर से हाईअलर्ट पर, राजा राम के दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Land for Job Scam : लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की कार्यवाही पर रोक की याचिका

UP : ससुराल से प्रेमी संग गायब हुई दुल्हन, पंचायत ने सुनाया यह अनोखा फैसला

अगला लेख