भाजपा नेता रवि किशन का दावा, मनाली पर्वत पर भगवान शिव को देखा

भाजपा नेता और भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने दावा किया कि उन्होंने मनाली में पर्वत पर भगवान शिव को चलते हुए देखा है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 (15:35 IST)
Ravi Kishan news in hindi : भाजपा नेता और भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने दावा किया कि उन्होंने मनाली में पर्वत पर भगवान शिव को चलते हुए देखा है। पल भर में भगवान शिव पहाड़ से ओझल हो गए। 
 
उन्होंने यूट्यूब चैनल कैमरा7 को दिए एक पोडकास्ट में कहा कि 18 साल पहले मनाली में एक सीन की शूटिंग चल रही थी तभी उनकी नजर पहाड़ पर पड़ी। यहां उन्होंने भगवान शिव को चलते देखा। उनका शरीर बहुत बड़ा था। पल भर में वे पहाड़ से ओझल हो गए। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने मनोज वाजपेयी से भी यह दृश्य देखने को कहा।
 
भाजपा नेता ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्हें शिव जी दिखे या नहीं, या हो सकता है कि मुझे लगा हो कि मैं कुछ और देख रहा हूं।
 
रविकिशन ने भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति और आस्था के बारे में बात की। 1971 नामक इस फिल्म में रवि किशन और मनोज वाजपेयी के साथ पीयूष मिश्रा और मानव कौल भी थे। चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ थे। तब हम एक सीन के लिए सूर्योदय का इंतजार कर रहे थे। 
 
अमृत सागर द्वारा निर्देशित फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी थी। रविकिशन अब तक 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।  
  
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: विश्व गुरु का माहौल पूरी तरह फेल हुआ, लोकसभा में बोलीं डिंपल यादव

भारत के शहरों को जलवायु क़हर से बचने के लिए कसनी होगी कमर

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कम्प्यूटर Jio PC

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

अगला लेख