Maharashtra : योगी को चप्पल से मारने वाले उद्धव ठाकरे के बयान पर BJP नेता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Webdunia
बुधवार, 25 अगस्त 2021 (21:20 IST)
यवतमाल। नारायण राणे के बयान से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया है। इस बीच भाजपा के एक नेता ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए एक अर्जी दी जिसमें आरोप लगाया गया है कि ठाकरे ने शिवसेना की दशहरा रैली में अपने भाषण के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज का ‘अपमान’ करने को लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चप्पलों से पीटने की बात कही थी।
ALSO READ: शिवसेना विधायक ने केन्द्रीय मंत्री राणे को कहा श्वान, BJP को कहा बेईमान जनता पार्टी
शिकायतकर्ता एवं यवतमाल जिला भाजपा अध्यक्ष नितिन भुटाडा ने पुलिस से शिवसेना प्रमुख ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उनके 'भड़काऊ' भाषण के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। शिकायत उमेरखेड़ थाने में दी गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने भाजपा नेता से अर्जी प्राप्त होने की पुष्टि की। शिकायत में कहा गया है कि ठाकरे ने 25 अक्टूबर, 2020 को अपने दशहरा भाषण के दौरान योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ‘भड़काऊ और खराब भाषा’ का इस्तेमाल किया। अर्जी में ठाकुर के हवाले से कहा गया है कि ठाकरे ने कहा था कि एक योगी कैसे मुख्यमंत्री बन सकता है? उसे एक गुफा में जाकर बैठना चाहिए। उसे उसकी चप्पल से मारना चाहिए।

योगी ने शिवाजी महाराज का अपमान किया है। योगी की शिवाजी के पास जाने की हैसियत नहीं थी। योगी जब महाराष्ट्र आयें तो उन्हें उनके चप्पल से पीटना चाहिए ...। शिकायत में कहा गया है कि ठाकरे द्वारा की गई टिप्पणी से समाज में अशांति और दंगे भड़क सकते थे।

भुटाडा ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र के विभिन्न पुलिस थानों में मुख्यमंत्री ठाकरे के खिलाफ और शिकायतें दर्ज कराएगी। भाजपा की ओर से यह अर्जी केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद नारायण राणे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के एक दिन दी गई है।

केंद्रीय मंत्री को मंगलवार दोपहर में महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले से गिरफ्तार किया गया था। राणे को रायगढ़ जिले में सोमवार को उनकी 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान की गई उनकी टिप्पणी के बाद गिरफ्तार किया गया था।

राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। राणे ने कहा था, ‘‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं।

भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’ राणे की टिप्पणी के बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख