भाजपा नेता का बड़ा बयान, तेजस्वी को बता दिया बिहार का भविष्य

Webdunia
शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (17:46 IST)
रांची। वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव प्रदेश के भविष्य हैं।
 
स्थानीय रिम्स में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का यहां हाल चाल जानने आये शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'तेजस्वी बहुत अच्छा और तेज लड़का है। मेरा मानना है कि वह बिहार का भविष्य है और राज्य में भविष्य का चेहरा भी वही है।'
 
एक अन्य सवाल के उत्तर में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते हैं और वह दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी रहे हैं।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या लालू यादव से मुलाकात के दौरान राजनीतिक बातचीत भी हुई सिन्हा ने कहा कि ज्यादातर घरेलू और पारिवारिक बातें ही हुई और वैसे भी अभी खरमास चल रहा है जिसमें कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हो सकती है। लालू से मुलाकात के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय शत्रुध्न के साथ थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी संगठन का कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा

Waqf law को लेकर बंगाल में बवाल के बीच CM ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से क्या कहा

MP News: नशे में जैन संतों को पीटने का मामला गर्माया, विरोध में सिंगोली बंद, CM ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

बंगाल में वक्फ पर बवाल, मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में हिंसा, तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स में 1,750 अंकों की तेजी

पंजाब से राजस्थान तक लू का अलर्ट, किन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले?

क्या जल्द हो सकता है मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण

बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, पुलिस से भिड़े आईएसएफ समर्थक, बवाल के बाद हाईअलर्ट

Earthquake : दक्षिणी कैलिफोर्निया में सैन डिएगो के निकट भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

अगला लेख