तिरंगा फहराने जा रहे भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, क्या बोले उमर अब्दुल्ला...

Webdunia
मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (13:20 IST)
श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में तिरंगा झंडा फहराने के लिए जा रहे भाजपा पदाधिकारियों की गिरफ्तारी पर तंज कसते हुए कहा है कि यह एक पूर्व निर्धारित मैच की तरह ही है।
 
गौरतलब है कि भाजपा की युवा शाखा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एजाज हुसैन और 250 कार्यकर्ताओं को सोमवार रात पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया जब वे श्रीनगर में तिरंगा फहराने के लिए कार्यक्रम की योजना बना रहे थे।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने माइक्रो ब्लागिंग साइट टिवटर पर कहा कि उनकी गिरफ्तारी एक पूर्व निर्धारित मैच की सही परिभाषा है। उन्होंने राज्य के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।
 
इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य में गठबंधन सरकार की मुख्य सहयोगी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने सत्ता में बने रहने के लिए अनुच्छेद 35 ए पर समझौता कर लिया है। उनका कहना था कि इस मामले में भाजपा और पीडीपी के अलग अलग सुर हैं लेकिन दोनों ही सत्ता में बना रहना चाहती हैं और यही इन दोनों पार्टियों में समान बात है।
 
सुरक्षा बलों ने ऐतिहासिक लाल चौक की ओर जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज यहां तिरंगा रैली का आयोजन किया था। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख