तमिलनाडु भाजपा में उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं

Webdunia
सोमवार, 15 मार्च 2021 (14:43 IST)
कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु की भाजपा इकाई के प्रमुख एल. मुरुगन ने सोमवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुने गए उम्मीदवारों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं है, क्योंकि उनके कार्यकर्ता अनुशासित हैं। पी. श्रवणन को मदुरै उत्तर विधानसभा सीट से टिकट देने को लेकर पार्टी में नाराजगी के सवाल पर मुरुगन ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि कार्यकर्ताओं ने विचारधारा और अनुशासन का पालन करते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय का हमेशा समर्थन किया है।
ALSO READ: द्रमुक की चुनावी घोषणा : तमिलनाडु में 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय लोगों को
मुरुगन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं है और वे अनुशासित हैं। कई बार पृष्ठभूमि, ताकत और राजनीतिक कार्य को देखकर उम्मीदवार का चयन किया जाता है। मुरुगन ने बताया कि भाजपा 17 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और 3 अन्य उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक नीत राजग का तमिलनाडु में सत्ता में आना तय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में भाजपा के लिए प्रचार शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता यहां रैलियां करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख