उत्तराखंड और यूपी के बीच हुए समझौते को भाजपा ने बना डाला इवेंट

एन. पांडेय
शनिवार, 20 नवंबर 2021 (23:32 IST)
देहरादून। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच 21 साल से चली आ रही परिसंपत्ति के मामले का हल निकालने का दावा तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर ही रहे हैं।सीएम धामी देहरादून पहुंचे तो भाजपा ने जोरदार स्वागत कर इस मामले को चुनाव से पहले बड़ा इवेंट बना डाला।जबकि कांग्रेस ने परिसंपत्तियों पर दोनों राज्यों के बीच जो बात हुई है उस पर नाराजगी और विरोध जाहिर किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से बातचीत के बाद परिसंपत्तियों का मामला सुलझा लिए जाने का दावा किया तो कांग्रेस और यूकेडी जैसी पार्टियों ने इस पर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया।कांग्रेस और यूकेडी दोनों ने इसको ढकोसला करार दिया है।

जबकि लखनऊ से देहरादून पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का भाजपा ने जोरदार स्वागत कार्यक्रम कर डाला।इस मामले पर कांग्रेस कई तर्क रखकर उसे उत्तराखंड के लिए घाटे का सौदा बता रही है।

भाजपा इसे अपनी कामयाबी मानते हुए धामी सरकार को इसका श्रेय देकर वाहवाही लूटकर प्रदेश में यह मैसेज देने की ताक में है कि वह इसका चुनावी लाभ ले सके। यूकेडी नेता शिव सेमवाल के अनुसार इससे लगता है कि भाजपा को उपलब्धि गिनाने का टोटा पड़ा हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख