अहमदनगर में तीसरे नंबर थी भाजपा, इस तरह बना पार्टी का मेयर

Webdunia
शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (20:06 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर मेयर चुनाव में भाजपा के बाबासाहेब वाकले 37 मतों के साथ अहमदनगर के मेयर निर्वाचित हुए। भाजपा के पास 68 सदस्यीय नगर निकाय में सिर्फ 14 सीटें थी। लेकिन राकांपा के 18, बसपा के चार और एक निर्दलीय पार्षद ने उनके पक्ष में मतदान किया।
 
वहीं, शिवसेना 24 सीटों के साथ नगर निकाय में सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस के पांच सदस्य मतदान से अनुपस्थित रहे।
 
राकांपा और बसपा के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस में बेचैनी है। साथ ही, यही पद्धति राज्य स्तर पर भी दोहराये जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश प्रमुख अशोक चव्हाण देश से बाहर हैं जबकि पार्टी ने घटनाक्रम पर आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
 
कांग्रेस के एक पदाधिकारी कहा कि अहमदनगर महानगरपालिका में राकांपा के कदम को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आशीर्वाद प्राप्त था। कांग्रेस पदाधिकारी ने कहा, 'जब तक पार्टी (राकांपा) स्थानीय नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है, तब तक उसकी विश्वसनीयता संदिग्ध रहेगी। 
 
इस बीच, राकांपा के प्रदेश इकाई प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा कि भाजपा के साथ जाने का स्थानीय नेताओं का फैसला अस्वीकार्य है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख