Biodata Maker

भाजपा विधायक बना 'रावण', सीता को कहे आपत्तिजनक शब्द, मच गया बवाल

Webdunia
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019 (23:07 IST)
नैनीताल। उत्तराखंड के रूद्रपुर से भाजपा के विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार फिर विवादों में घिर गए। उन पर आरोप है कि रामलीला में रावण के पात्र के दौरान उन्होंने सीता मां के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दलों का गुस्सा सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने राम की सबसे बड़ी हिमायती भाजपा पर इस बहाने तंज कसे हैं और विधायक से माफी मांगने को कहा है।
 
रूद्रपुर में सोमवार रात को रामलीला के मंचन के दौरान विधायक ठुकराल रावण के पात्र का अभिनय कर रहे थे। मंच पर सीता एवं साधु के रूप में रावण का संवाद चल रहा था। सामने सैकड़ों की संख्या में जनता थी। आरोप है कि रावण रूपी विधायक ने इसी दौरान सीता को मेरी जान कहकर संबोधित किया। इससे जनता ठहाके लगाने लगी।
 
सुबह होते-होते रावण रूपी विधायक का संवाद एकदम वायरल होने लगा। हमेशा चर्चाओं में रहने वाले विधायक ठुकराल फिर विवादों में घिर गए।
 
कांग्रेस ने भी मौके को लपकते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह अमर्यादित है। रावण ने मां सीता को कभी भी इन शब्दों से संबोधित नहीं किया है। 
 
महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भाजपा के विधायक ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला का मंचन प्रभु राम के आदर्शों पर चलने के लिए किया जाता है। एक जनप्रतिनिधि को ऐसे मंच से मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

तनेजा ने कहा कि विधायक ठुकराल पहले भी महिलाओं के प्रति असम्मान को लेकर विवादों में रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मर्यादा पुरूषोत्तम राम की सबसे बड़ी हिमायती बनती है लेकिन उसके विधायक मां सीता को अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर सभी सीमायें लांघ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने जनता की भावनाओं को ठेंस पहुंचाया है। विधायक को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
 
दूसरी ओर भाजपा विधायक ठुकराल ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि सीता मेरी मां है। मैं हिन्दू हूं और प्रतिदिन मर्यादा पुरूषोत्तम राम, मां सीता और हनुमान जी की पूजा करता हूं। रावण का पात्र खलनायक का पात्र है और ये शब्द विधायक ने नहीं खलनायक रूपी रावण ने कहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 सालों से रावण के पात्र का अभिनय करते आ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

MP: छात्राओं के वीडियो बनाने वाले एबीवीपी के 3 छात्र गिरफ्तार

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम

MP : दीपावली पर यात्रियों से वसूला मनमाना किराया तो बस मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई, परिवहन मंत्री के निर्देश

Diwali 2025 : राम की पैड़ी पर दिखेगा त्रेतायुग का नजारा, सजा पुष्पक विमान, अयोध्या में मनेगा ऐतिहासिक दीपोत्सव

अगला लेख