भाजपा विधायक ने तोड़ा माइक, बिहार विधानसभा में भिड़े MLA

Webdunia
मंगलवार, 14 मार्च 2023 (14:48 IST)
पटना। बिहार विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्य उस समय आपस में लगभग भिड़ गए जब अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही स्थगित कर दी और माइक्रोफोन तोड़ने पर भाजपा के विधायक को फटकार लगाई।
 
भाजपा विधायक लखेंद्र रौशन ने कहा कि माइक्रोफोन खराब था और जब उन्होंने इसे ठीक करने की कोशिश की तो वह बाहर आ गया। इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए भाकपा (माले)-लिबरेशन के विधायकों पर आरोप लगाया। उनका भाकपा (माले)-लिबरेशन के विधायकों के साथ वाद-विवाद हुआ था।
 
राज्य के मंत्री कुमार सर्वजीत से जब संवाददाताओं ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि विधायक ने एक ब्राह्मण सदस्य के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
 
सदन में हंगामा उस समय शुरू हुआ जब प्रश्नकाल का 10 मिनट समय शेष था और रौशन एक तारांकित प्रश्न पूछ रहे थे एवं संबंधित मंत्री सरकार का जवाब प्रस्तुत कर रहे थे। इसी दौरान भाकपा(माले)-लिबरेशन विधायक सत्यदेव राम ने भी कुछ बोलने का प्रयास किया। राम की पार्टी राज्य की नीतीश कुमार सरकार को बाहर से समर्थन देती है।
 
राम ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने एक अन्य सदस्य का नाम पुकारा, तब रौशन ने गुस्से में माइक्रोफोन को तोड़ दिया। मैं केवल अनियंत्रित व्यवहार की ओर इशारा करने के लिए खड़ा हुआ था। उन्होंने मुझे अपशब्द कहे। इसके बाद दोनों पक्षों के सदस्य आसन के करीब आ गए, और फिर मार्शल को बुलाया गया।
 
कुमार सर्वजीत ने आरोप लगाया कि आज सभी सीमाओं को तोड़ दिया गया। (भाजपा सदस्यों द्वारा) अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उनमें से कुछ आसन के पास खड़े हो गए और अध्यक्ष से आपत्तिजनक लहजे में बात की।
 
विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि विपक्ष के प्रति अध्यक्ष का व्यवहार अनुचित रहा है। जब भी विपक्ष ने लोगों के मुद्दों को उठाने का प्रयास किया, उसे बाधित किया गया। हम मूक दर्शक नहीं बने रह सकते। सत्ता पक्ष ने भी गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया। कार्यवाही सुचारू रूप से चले, यह सुनिश्चित करने का दायित्व सत्ता पक्ष पर है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

चीन भी गई थी YouTuber Jyoti Malhotra, भारत-पाक तनाव के दौरान ISI अधिकारियों के संपर्क में थी, सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

UP : गोंडा में डूबने से 3 बच्चों की मौत, खेत में बने पोखर में गए थे नहाने

अमेरिका जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या

अगला लेख