Dharma Sangrah

भाजपा विधायक का विवादास्पद बयान, धर्म युद्ध होगा अगला चुनाव

Webdunia
रविवार, 6 मई 2018 (14:10 IST)
(फाइल फोटो)
बलिया। अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में संस्कृतियों की लड़ाई होगी और यह धर्म युद्ध होगा। इसमें महाभारत की तरह एक बार फिर कौरवों और पांडवों के बीच संस्कृतियों की लड़ाई होगी। 
 
सिंह ने कहा कि पांडवों के दल में सेनापति और अर्जुन की भूमिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे तो दूसरी तरह कौरवों का दल कांग्रेस के नेतृत्व में होगा, जिसमें धृतराष्ट्र की भूमिका सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव निभायेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रजातांत्रिक महाभारत की लड़ाई में मोदी ही विजयी होंगे।
 
भाजपा विधायक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे हमले करते हुए आरोप लगाया कि उनका भारत और भारतीयता से कोई जुड़ाव नही है। राहुल में राजनीतिक क्षमता का अभाव है। वह कांग्रेस के आखिरी अध्यक्ष साबित होंगे। 
 
उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक चुनाव के बाद भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा और जिस दिन भारत से कांग्रेस का पराभव हुआ, राहुल भारत छोड़ इटली के वासी हो जाएंगे।
 
सिंह ने पिछले कुछ समय से केन्द्र की अपनी ही सरकार पर हमला कर रही बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले पर निशाना साधते हुए विश्वास जताया कि कर्नाटक चुनाव के बाद पार्टी उन पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अगर सावित्री को टिकट नहीं दिया होता तो वह कभी लोकसभा नहीं पहुंच पातीं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 7 मंत्रियों समेत आज भारत आएंगे पुतिन, भारत रूस बिजनेस फोरम में होंगे शामिल

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन ठप, दूसरे दिन भी इंडिगो की कई उड़ानें रद्द

काउंटर से टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव, OTP सत्यापन से ही मिलेगा तत्काल टिकट

रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहा था, 50 फुट ऊंचे पुल से गिरने से मौत

यूपी में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर एक्शन, बनेगा डिटेंशन सेंटर

अगला लेख