BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने विमान में दरवाजा खोलने की घटना पर टिप्पणी करने से किया इनकार

Webdunia
रविवार, 22 जनवरी 2023 (19:28 IST)
बेंगलुरु। बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने पिछले महीने एक विमान का कथित तौर पर आपातकालीन दरवाजा खोलने को लेकर जारी विवाद पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

सूर्या भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर अपना और दूसरों का समय खराब नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि अधिकृत लोगों ने इस पर बात की है।

सूर्या ने कहा, पहले ही इंडिगो एयरलाइन के अधिकारी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री (ज्योतिरादित्य सिंधिया), मेरे सहयात्री और चश्मदीद अन्नामलाई, पार्टी की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख और दो अन्य यात्रियों ने बात की है कि वास्तव में क्या हुआ था।

सांसद ने कहा, मैं अपना और आपका समय खराब नहीं करना चाहता क्योंकि कांग्रेस और अन्य लोग इसके बारे में बार-बार बात करते रहे हैं। अधिकृत कुछ लोगों ने उचित स्पष्टीकरण जारी किया और तथ्यों को बताया है। आप उसे देख सकते हैं।

सूर्या ने दिसंबर 2022 में चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान का कथित तौर पर आपात द्वार गलती से खोल दिया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

अगला लेख