गुजरात नगर निगम चुनाव : भाजपा 6 शहरों में सत्ता कायम रखने की ओर बढ़ रही

Webdunia
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (23:04 IST)
अहमदाबाद। भाजपा गुजरात में 6 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में 474 में से 409 सीटों पर जीत हासिल कर मंगलवार को इन नगर निकायों में अपनी सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है। राज्य के 6 नगर निगमों के लिए मतदान 21 फरवरी को हुआ था। मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई थी और अब तक जारी है।
ALSO READ: गुजरात निकाय चुनाव परिणामों पर बोले PM मोदी- धन्यवाद गुजरात, विकास की राजनीति पर भरोसा दिखाया
कांग्रेस ने अब तक घोषित चुनाव परिणामों में 43 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं राज्य में नगर निकाय चुनावों में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने अब तक 18 सीटों पर जीत हासिल की है। अहमदाबाद में कुल 192 सीटों, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, वडोदरा में 76 और सूरत में 120 सीटों पर 21 फरवरी को मतदान हुआ था। आप ने छहों नगर निगमों में कुल 470 उम्मीदवार उतारे थे।
 
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव परिणामों को लेकर मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। रूपाणी ने ट्वीट किया कि गुजरात के लोगों ने राजनीतिक विश्लेषकों को एक विषय उपलब्ध कराया है, जो इस बारे में अध्ययन कर सकते हैं कि सत्ताविरोधी लहर का सिद्धांत राज्य (गुजरात) में किस तरह से मायने नहीं रखता है। रविवार को हुए 6 नगर निगमों के चुनाव में करीब 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

सरकारी नौकरी, 4 करोड़ Cash या HSVP का प्लॉट? जानिए पहलवान से विधायक बनीं विनेश फोगाट को तीनों में से क्या चाहिए

RTI को कमजोर करती है DPDP अधिनियम की यह धारा, INDIA गठबंधन ने की निरस्त करने की मांग

मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, पति समेत 7 पर मामला दर्ज

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल की तरह वक्फ अधिनियम को खारिज करे केरल : मुस्लिम समूह

बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में 32 लोगों की मौत

अगला लेख